सुल्तानपुर। जिले मेें मौसम के बदले रुख से कड़ाके की ठंड होने लगी है। पछुआ चलने से गलन भरी ठंड बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फवारी से सोमवार को तापमान गिरकर 7.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, दिन में निकल रही धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहने और ठंड में इजाफा होने की संभावना जताई है।
सोमवार को सुबह के आसमान में धुंध छाई रही। धुंध रहने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह करीब सात बजे धूप निकल आई। धूप निकलने आने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। दिन भर मौसम साफ रहने और कड़ी धूप रहने से ठंड से राहत रही। शाम के समय फिर ठंड बढ़ गई।
पछुआ चलने से गलन भरी ठंड में इजाफा हो गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फवारी के कारण बढ़ी ठंड से तापमान गिरकर 7.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात और सुबह हो रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
दुकानों पर गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहने और ठंड में इजाफा होने का अनुमान लगाया है।
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि मौसम विज्ञान विभगा के पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 7.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।