फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मिली गर्मी से राहत

विज्ञापन
बारिश से बचाव करते लोग। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम के बदले रुख से बृहस्पतिवार को दोपहर बाद शहर के साथ ग्रामीण इलाकों बारिश हुई। कुछ देर तक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, बारिश बंद होने पर फिर उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर तक धूप रहने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और बादल छाने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तक बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। हालांकि, बारिश बंद होने के बाद फिर उमस भरी गर्मी होने लगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 76-54 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 4.3 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें