सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कामतागंज बाजार के पास हुए गड्ढे में बुधवार की रात एक बाइक फंस कर पलट गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार बृजेश कुमार यादव (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में एक निजी फर्म में काम करता है। जौनपुर की साकेत कॉलोनी निवासी बृजेश यादव बुधवार की देर शाम बाइक से लखनऊ के लिए निकला था।