फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर छाए बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एक दिन पूर्व आंधी के साथ हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। पुरवा हवा सामान्य गति से चलेगी।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 75-59 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 7.5 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें