फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से गर्मी से राहत मिलने के आसार

विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए युवतियों ने स्टॉल का सहारा लिया। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट आने के बाद भी गर्मी से परेशान लोगों को कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने 21, 22 व 23 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल रहने व कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। पुरवा हवा सामान्य गति से तेज चलेगी।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 63-40 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 3.8 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें