फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम, आंधी के साथ बारिश

Tue, 01 Dec 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों जिलों में मंगलवार को सुबह से आसमान में बदली छाई रही। दिन भर बदली छाई रहने के बावजूद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में इजाफा हो गया। शाम के समय मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। मौसम का रुख बदलने से तेज हवा के साथ शहर समेत ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


 करौंदीकलां समेत कई अन्य इलाकों में तेज बारिश हुई है। अमेठी जिले में भी हल्की बारिश हुई है। बारिश से मौसम सर्द हो गया है। बारिश होने से रबी की फसलों की बोआई में जुटे किसानों को फायदा होगा। हालांकि, तेज बरसात होने से खेत व खलिहान में काटकर रखी गई धान की फसल में नुकसान होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान में बदली छाई रहने और छिटपुट बारिश होने के साथ  ही ठंड में वृद्घि होने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय  कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ.योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 30.0 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस  अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य  से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें