फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में भी दिखा जबरदस्त उत्साह

Tue, 01 Dec 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। तीनों ब्लॉकों के तकरीबन हर बूथों पर मतदाता वोट डालने सुबह से ही पहुंच गए।  बूथों पर तकरीबन दिन भर लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह

ग्राम  प्रधान के चुनाव को लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह रहा। दूबेपुर के अमहट बूथ पर बुजुर्ग महिला शिवपती को उसका पौत्र गोंद में उठाकर वोट डलवाने पहुंचा। कुड़वार के हसनपुर बूथ पर बुजुर्ग महिला ने भी वोट डाला। कुड़वार में दानपती व रामरती ने उम्र की परवाह किए बिना वोट डाला। बुजुर्गों  का कहना था कि वे गांव के विकास के लिए  वोट देने आए हैं।   

युवा भी नहीं रहे पीछे

पंचायत के दूसरे चरण के चुनाव में पहली बार वोटर बने युवाओं में मतदान को लेकर जोश दिखा। युवाओं ने सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने वोट डाले। दुबेपुर के पलिया बूथ पर प्रिया सिंह, हसनपुर में वाहिदा खातून ने पहली बार वोट डाला। दोनों ने बताया कि पहली बार वोट देना काफी अच्छा लगा। कुड़वार में नेहा पांडेय ने वोट डालकर कहा कि वोट सभी को देना चाहिए।   
विज्ञापन


निशक्त भी नहीं रहे पीछे

पंचायत   चुनाव में निशक्त भी अपने मत का प्रयोग करने से नहीं चूके। गांव के विकास  व  अपने मनमाफिक प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए निशक्तों ने भी वोट  डाला। दूबेपुर के अमहट बूथ पर बैसाखी के सहारे बूथ पर पहुंच कर राकेश कुमार तिवारी ने वोट डाला। हसनपुर बूथ पर बादशाह खान बैसाखी के सहारे वोट डालने पहुंचे। बल्दीराय में एक निशक्त आत्माराम पांडेय ट्राई साइकिल से वोट डालने पहुंचे। निशक्तों ने वोट डालने के बाद गांव के विकास की उम्मीद जताई।

बूथों पर उमड़ी वोटरों की भीड़

ग्राम   प्रधान के चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान के दौरान वोटरों का हुजूम बूथों  की ओर उमड़ पड़ा। सुबह से ही अधिकतर बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें  लग  गईं। दूसरे चरण के तीनों ब्लॉकों में मतदाताओं की सुबह से लगी कई कतारें लगातार दोपहर तक रहीं। दोपहर में कुछ भीड़ कम हुई। दोपहर बाद बूथों पर मतदाताओं की फिर कतारें लग गईं। मतदान की समाप्ति के बाद भी कई बूथों पर वोट देेने के लिए कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें