फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदला: सुबह सुहावनी, दोपहर में धूप बनी परेशानी

Wed, 29 Apr 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर में मंगलवार दोपहर सिर पर टोपी और गमछा बांधकर बाइक से जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी और धूप से राहत मिली, जिससे मौसम काफी सुहावना रहा। हालांकि, दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवा और उमस के बीच मंगलवार की सुबह ठंडी रही। सुबह करीब 10:30 बजे तक छाए बादलों की वजह से उन किसानों को काफी सहूलियत हुई जो गेहूं की मड़ाई के बाद भूसा ढोने के काम में जुटे थे। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होने पर राहगीर छांव और गमछे का सहारा लेते नजर आए।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.0 डिग्री कम) जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक) रहा। वहीं हवा की रफ्तार, 6.3 किमी प्रति घंटा (दक्षिणी-पश्चिमी दिशा) रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की भी संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें