फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केएनआई में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश अब परीक्षा से

Tue, 28 Apr 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान (केएनआई) में सत्र 2026-27 से व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए अब प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 25 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा छह जुलाई को आयोजित की जाएगी। प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीबीए, बीसीए, बीलिब, एलएलबी, बीपीएड और एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीबीए व बीसीए के लिए इंटरमीडिएट में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। अन्य पाठ्यक्रमों की पात्रता भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं सामान्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीधे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें