फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलभराव

Thu, 16 Jul 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क व बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। बारिश से कई सरकारी कार्यालयों के साथ ही कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति हो गई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

 
मंगलवार से हो रही तेज धूप से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। गुरुवार भोर से ही आसमान में छाए बादल करीब आठ बजे रिमझिम में तब्दील हो गए। दस बजते-बजते शुरू हुई झमाझम बारिश रुक-रुककर पूरा दिन होती रही।

बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश शुरू होते ही किसान भीगते हुए खेतों की ओर निकल पड़े। तेज बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


सड़क व बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। सरकारी कार्यालयों में जहां लोगों की भीड़ जमा रहती थी वहीं इन स्थानों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।

शहर में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से तहसील, कोतवाली, उप निबंधक कार्यालय सहित कई सकारी दफ्तरों और मोहल्लों में जल भराव की स्थिति हो गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें