वहीं, रमजान माह के आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज को लेकर लोगों में उत्साह है। मस्जिदों, मदरसों व इमामबाड़ों में शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी।
शुक्रवार को होने वाली अलविदा की नमाज को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह है। इस मौके पर मस्जिद व मदरसों में लोगों की भीड़ जुटती है जिसे लेकर प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है।
सुरक्षा के साथ ही दूसरे इंतजाम भी किए जा रहे हैं। अलविदा जुमा की नमाज को लेकर मस्जिदों में खासा इंतजाम किया गया है। पालिका प्रशासन की ओर से साफ-सफाई के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, ईद की नमाज मस्जिदों के साथ खुले में भी अदा की जाती है।
शहर में ज्यादातर लोग प्यारेपट्टी स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करतें। बारिश होने से ईदगाह में होने वाली ईद की नमाज स्थल पर पानी भर गया है। पालिका प्रशासन की ओर से जल निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है।
पालिका का दावा है कि बारिश बंद होने के तीन-चार घंटे में जल निकासी करके मिट्टी आदि पाटकर व्यवस्था मुकम्मल कर दिया जाएगा। यदि बारिश नहीं रूकती है तो लोग मस्जिदों, मदरसा व इमामबाड़ों में ही ईद की नमाज अदा करेंगे।