फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत पांच के खिलाफ वारंट

Sat, 04 Jan 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धोखाधड़ी कर व्यापारी नेता का मकान दूसरे के नाम दर्ज करने के मामले में एसीजेएम चतुर्थ पौमेला श्रीवास्तव ने वारंट जारी करने का आदेश दिया है। वारंट में अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की पत्नी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी समेत पांच आरोपियों के नाम शामिल हैं। कोर्ट ने यह आदेश आरोपियों के हाजिर नहीं होने पर दिया है। मामले में अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

अमेठी निवासी घनश्याम उर्फ पप्पू उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष हैं। घनश्याम ने अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की पत्नी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी और मोहल्ले के ही लल्लू प्रसाद, लालजी, पुजारी लाल व संगम लाल के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया है। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष रहने के दौरान चंद्रमा देवी ने धोखाधड़ी कर घनश्याम का मकान आरोपियों लल्लू प्रसाद लालजी, पुजारी लाल व संगम लाल के नाम दर्ज कर दिया था।
आरोपियों के हाजिर न होने पर कोर्ट ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें