फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बार कौंसिल चुनाव के लिए आज होगा मतदान

Thu, 29 Jan 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बार कौंंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पदों के निर्वाचन के लिए चौथे व अंतिम चरण में अधिवक्ताओं के मतदान के लिए शुक्रवार को पहला दिन रहेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व महासचिव दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि कुल 3,264 अधिवक्ताओं के मतदान के लिए कुल तीन बूथों पर 40 टेबल की व्यवस्था की गई है। बताया कि जिला न्यायाधीश सुनील कुमार के निर्देशन में सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज कोर्ट के पश्चिम तरफ स्थित कक्ष को मतदान स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है। मतदान प्रक्रिया 30 व 31 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। एडीजे जलाल मोहम्मद अकबर की चुनावी प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनाती की गई है। शांति पूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें