फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिव्यांग, बीमार व वृद्ध मतदाता परिवार के किसी सदस्य को कर सकेंगे नामित

Thu, 29 Jan 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार के एसआईआर ​शिविर में नोटिस की सुनवाई करते अ​धिकारी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एसआईआर के बाद जारी किए गए नोटिस पर चल रही सुनवाई के दौरान निर्वाचन आयोग ने बीमार, दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं को सहूलियत दी है। सुनवाई के लिए इस श्रेणी के मतदाता अपने परिवार के किसी सदस्य को लिखित पत्र के माध्यम से नामित कर सकेंगे। पत्र और साक्ष्य लेकर तिथि पर पहुंचने पर एईआरओ सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

मतदाताओं की सुनवाई में भाग-दौड़ को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने बीमार, बुजुर्ग व दिव्यांगों की स्थिति को गौर करते हुए उन्हें सहूलियत दे दी है। आयोग के आदेश के बाद ईआरओ और एईआरओ ने इस प्रक्रिया के तहत सुनवाई शुरू कर दी है। शिविरों में पहुंचने वाले मतदाताओं को इससे अवगत कराया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने गौरव शुक्ल ने बताया कि वीसी के जरिए आयोग ने ईआरओ और एईआरओ को इसकी जानकारी दे दी है। सुनवाई के दौरान अधिकारियों, सुपरवाइजरों व बीएलओ की ओर से मतदाताओं को जानकारी दी जा रही है। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान कूरेभार, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, कुड़वार सहित सभी 79 शिविरों में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एईआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों की ओर से जवाब व साक्ष्य लाने पर सुनवाई की जा रही है। परिवार के सदस्य के अलावा कोई नामित नहीं किया जा सकेगा। सुनवाई के दौरान नहीं उपस्थित होने वाले बीमार व्यक्तियों को नई तिथि दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें