फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव तीन जुलाई को कराए जाएंगे। उसी दिन मतों की गणना भी होगी। निर्वाचन आयोग से अधिसूचना जारी होते ही जिला मजिस्ट्रेट ने चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

जारी कार्यक्रम के मुताबिक 26 जून को सुबह 11 से तीन बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किए जा सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 से तीन बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। तीन जुलाई को सुबह 11 से तीन बजे तक अध्यक्ष पद के लिए वोट डाले जा सकेंगे। तीन बजे से कार्य समाप्ति तक मतों की गणना होगी।
चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। उनके सहयोग के लिए तीन कर्मचारियों को भी नियुक्त किया है। डीएम ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को समस्त चुनावी प्रक्रिया समय से संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत सदस्य की निर्वाचक नामावली भी जारी कर दी है। निर्वाचक नामावली में जिला पंचायत वार्ड के सभी 45 सदस्य मतदाता बनाए गए हैं। प्रशासन ने प्रत्येक मतदाता का पूरा विवरण जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें