फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से शिक्षकों के लिए खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन ने बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के शिक्षकों व कर्मचारियों को विद्यालय आने-जाने की अनुमति व प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी है। पहली जुलाई से बेसिक के सभी विद्यालय खोले जाएंगे। विद्यालयों में छह बिंदुओं पर कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से मार्च से ही विद्यालय बंद हैं। अप्रैल से शिक्षकों को भी विद्यालय में उपस्थित न रहने की छूट दी गई थी। पहली जुलाई से सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को खोलने का निर्देश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने दिया है।
कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय बच्चों के लिए अभी बंद रहेंगे। इन विद्यालयों में पठन-पाठन की गतिविधियां ई-पाठशाला के माध्यम से संचालित रहेगी। विद्यालयों में बच्चों के नामांकन, एमडीएम की कन्वर्जन कॉस्ट को डीबीटी कराना, राशन वितरण, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, ऑपरेशन कायाकल्प, मिशन प्रेरणा के अंतर्गत ई-पाठशाला का संचालन तथा जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से अन्य कार्यों का संचालन कराया जाएगा। मान्यता प्राप्त अन्य विद्यालयों में शिक्षकों/शिक्षणेतर कर्मियों की उपस्थिति के लिए विद्यालय प्रबंधन अधिकृत होंगे।
विज्ञापन

बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद सचिव व शासन के निर्देश के अनुपालन में सभी खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को कहा गया है कि पहली जुलाई से विद्यालय खोले जाएंगे। इसमें सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की उपस्थिति अनिवार्य है। जहां कायाकल्प के काम अधूरे हैं, उसे हर हाल में पूरा कराया जाय। कन्वर्जन कॉस्ट की डीबीटी और राशन वितरण भी प्राथमिकता से कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें