फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में 62 फीसदी मतदान

Fri, 30 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मतदाता
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त तीन ग्राम प्रधान पद के लिए शुक्रवार को वोट डाले गए। प्रशासनिक सक्रियता के बीच 62.48 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों पर पूरे दिन जमे रहे।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिले में रिक्त रिक्त पड़े तीन ग्राम प्रधान पदों (गौरीगंज में कुड़वा रामपुर, अमेठी में गड़ेरी व बहादुरपुर में मोहना) के लिए बीते दिनों जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी।

शुक्रवार को कुड़वा रामपुर में छह, गड़ेरी में तीन व मोहना में आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 12 बूथों पर वोटिंग हुई। उपचुनाव में सर्वाधिक गौरीगंज ब्लॉक के कुडवारामपुर गांव में 75 प्रतिशत तो अमेठी के गड़ेरी में 55.45 तथा बहादुरपुर के मोहना में 56 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान में 62.48 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें