फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में मतदान का संदेश

Wed, 08 Feb 2017 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मेहंदी लगा मतदान का संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गचुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले में प्रतिदिन स्वीप के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को शहर स्थित जीजीआईसी में छह कॉलेज की छात्राओं केे बीच मेंहदी प्रतियोगिता हुई। विजयी प्रतिभागियों को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। डीएम ने मौजूद छात्राओं को जहां शत-प्रतिशत मतदान के फायदे बताए, वहीं उनसे सामान्य ज्ञान के कई सवाल भी पूछे।
विज्ञापन



राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कराने व मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पूरे जिले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश डीएम को दिया है। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार ने जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने की जिम्मेदारी बीएसए को दी है।

बुधवार को शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता के तहत जीजीआईसी गौरीगंज, जामों, मनीषी महिला महाविद्यालय, शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौरींगज व रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज की छात्राओं केे बीच मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में सभी कॉलेजों की पांच-पांच छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


समापन कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी योगेश कुमार ने प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले डीएम ने उपस्थित छात्राओं को शत-प्रतिशत मतदान के फायदे बताते हुए उनसे सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। डीएम ने मतदान के दिन छात्र-छात्राओं से सभी बूथों पर वालंटियर के रूप में मौजूद रहने की अपील की। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. ओपी मिश्रा, बीएसए राजकुमार पंडित, प्रधानाचार्य सीमा शुक्ला, डॉ. रमेश सिंह, पीएन पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें