फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुबह के कोहरे से सड़कों पर घटी दृश्यता, धीमी रही वाहनों की रफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 धनपतगंज क्षेत्र में रविवार सुबह छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
सुबह के कोहरे से सड़कों पर घटी दृश्यता, धीमी रही वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मौसम में बदलाव के साथ रविवार सुबह के समय धुंध और हल्के कोहरे का असर दिखने लगा है। जिले के कई क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। इसके चलते वाहन चालकों को आवागमन में सावधानी बरतनी पड़ी। चालकों ने वाहनों की रफ्तार धीमी रखी और हेडलाइट जलाकर सफर किया।

धनपतगंज से हरौरा बाजार, कूरेभार और कुड़वार समेत अन्य क्षेत्रों में सुबह धुंध छाई रही। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक सतर्क नजर आए। कोहरा अधिक घना नहीं था, लेकिन दूर की वस्तुएं धुंधली दिखाई देने से परेशानी हुई। सुबह हल्की ठंडक भी महसूस की गई। मौसम के इस बदलाव से लोगों को ठंड की आहट सताने लगी है। वहीं, खेतों में तैयार धान की फसल को लेकर किसान भी चिंतित हैं। नमी बढ़ने से कटाई और मड़ाई प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

अगले 24 घंटे तक छाई रह सकती है धुंध

मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे तक सुबह धुंध के साथ हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवा भी चल सकती है।

इनसेट

Next
AU ऐप में पढ़ें