फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क निर्माण कार्य बंद होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 13 Jun 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धनपतगंंज-मायंग रोड से नौगंवातीर के लिए बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य संस्था की ओर से लटकाने के बाद ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। बृहस्पतिवार को ग्रामीण सड़क पर उतर पड़े। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था, सांसद व विधायक के खिलाफ भी गुस्से का इजहार किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में मायंग से नौगंवातीर तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 8.2 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए 993.83 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था। इसे मेसर्स आरजी विल्डवेल्ड इंजीनियरिंग लिमिटेड, गाजियाबाद निर्माण करवा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यदायी संस्था को फरवरी 2024 में कार्य पूरा करना था, लेकिन केवल गिट्टी-मिट्टी की कुटाई का कार्य किया है।
सड़क पर लेपन किए बिना ही फर्म अपना सामान समेट कर चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में सड़क पर आवागमन मुश्किल हो जाएगा। फर्म के खिलाफ नौगवां, सड़ांव माधवपुर, औदहा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसमें शेषमणि सिंह, रणधीर सिंह, राजबख्श सिंह, रिंकू तिवारी, नीशू सिंह, राम बली सिंह, प्रताप बहादुर, सज्जन सिंह शामिल रहे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता हिमांशू पांडेय ने बताया कि तीन दिन बाद मझवारा, मायंग व धनपतगंंज में सीसी बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। पेंटिंग का कार्य एक सप्ताह में करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें