फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कानून व्यवस्था व राजस्व में फिसल कर 73वें स्थान पर पहुंचा जिला

Fri, 13 Jun 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की रैंकिंग में कानून-व्यवस्था व राजस्व में जिला फिसल कर प्रदेश में 73 वें स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को 73 वीं और राजस्व को भी 73वीं रैंक मिली है। शासन से रैंक जारी होने के बाद अधिकारी सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन

राजस्व कार्यों में नामांतरण, वसूली, शिकायतों के निस्तारण में भी खराब प्रदर्शन रहा। पुलिस विभाग का कार्य तकरीबन खराब रहा। कानून-व्यवस्था व राजस्व में अप्रैल की रैंक 69 से नीचे गिरकर 73 पर पहुंच गई है। विद्युत आपूर्ति व नई सड़कों के निर्माण ने विकास कार्यों की रैंक को प्रदेश में नीचेे ढकेल दिया है। विकास में अप्रैल की रैंक 40 से नीचे गिरकर 66 वें स्थान पर पहुंच गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में विद्युत वितरण निगम को 74वीं और शहरी क्षेत्र की आपूर्ति में निगम को 75वीं रैंक मिली है। बताया जा रहा है कि बिजली सप्लाई में पूरे अयोध्या मंडल के जिलों की स्थिति 70 के नीचे पहुंची है। नई सड़कों के निर्माण में लोक निर्माण विभाग को 74वीं रैंक मिली है। अन्य विभागों का कमोवेश ठीक प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक का कहना है कि अभी रैंक की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी करके इसमें सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें