फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड सूची से नाम कटने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची से नाम कटने पर लौली गांव के लोग बुधवार को भड़क गए। बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व आपूर्ति विभाग पर अपात्रों को लाभान्वित करने का आरोप लगाते हुए सूची में शामिल लोगों की पात्रता की जांच कराने व पात्रों का राशन कार्ड बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यक्रम के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची से नाम काटे जाने व अपात्रों का नाम शामिल करने पर बुधवार को सिंहपुर ब्लॉक के लौली गांव के लोग भड़क गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए डीएम प्रशांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों पर अपात्रों को योजना से लाभान्वित करने के लिए आए दिन सूची से पात्रों का नाम हटाने और अपात्रों का नाम शामिल करने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने डीएम से गांव में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची में वंचित पात्रों का नाम शामिल कराने, पहले से शामिल लोगों की पात्रता की जांच करवाने, अपात्रों का नाम खारिज कराकर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने मांगें पूरी न होने पर बेमियादी अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें