फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Sun, 09 Feb 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हाईवे पर जाम के दौरान पुलिस अ​धिकारी ग्रामीणों को समझाते हुए।
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में दो फरवरी को सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की शनिवार को मौत हो गई। इसके बाद भड़के ग्रामीणों ने बाइक सवार की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार की शाम शव को लखनऊ-बलिया हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक राजमार्ग पर जाम लगा रहा। तहसीलदार सदर ने मांगें पूरी किए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सैदपुर गांव निवासी स्व़ जगमोहन की पत्नी बसंता (65) और केशरी प्रसाद की पत्नी सुमित्रा (50) दो फरवरी की शाम हाईवे पार कर रही थीं। तभी कादीपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार की चपेट में आकर घायल हो गई थीं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वृद्धा के पुत्र पंचम की तहरीर पर दो फरवरी को बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज में बसंता की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम पांच बजे बसंता का शव घर पहुंचा, तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बसंता के शव को सैदपुर गांव के पास लखनऊ बलिया हाईवे पर रखकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। शव के बगल में ही घायल सुमित्रा को भी लिटा कर ग्रामीणों ने आवागमन बंद कर दिया। पुुलिस अधिकारियों के प्रयास के बावजूद ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार सदर हृदयराम तिवारी मौके पर पहुंचे। आरोपी बाइक सवार की गिरफ्तारी व 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। इधर, घायल सुमित्रा देवी के घर वालोें ने इलाज कराने व आवासीय पट्टा दिलाने की मांग की। घर वालों ने तहसीलदार को मांग पत्र भी दिया। तहसीलदार ने परिजनों को नियमानुसार मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें