फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों पर जंगली शूकर ने किया हमला, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र गोसाईंगंज के सिरवारा गांव में बुधवार सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों पर एक जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सुअर के हमले में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सुअर को घेरकर मार डाला।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सिरवारा गांव निवासी रामचंदर (45) बुधवार की सुबह करीब सात बजे खेत गया था। उसी बीच एक जंगली सुअर ने रामचंदर पर हमला कर दिया। अधेड़ की चीख-पुकार सुनकर जब तक खेत में दूर बैठे ग्रामीण मौके पर पहुंचते, रामचंदर की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों को लाठी-डंडा लेकर आता देख सुअर भाग कर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित शरीफपुर गांव पहुंच गया।
विज्ञापन

शरीफपुर गांव पहुंचते ही सुअर ने बुजुर्ग समर बहादुर (65) और शैलेंद्र सिंह उर्फ बाबा (54) पर हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आननफानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां समर बहादुर की हालत नाजुक बनी हुई है। चीखपुकार के बाद पहुंचे शरीफपुर और सिरवारा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर हमलावर जंगली सुअर को घेर लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला।
ग्रामीणों की सूचना पर गोसाईंगंज थाने के एसआई राणा प्रताप सिंह, सिपाही अमरजीत यादव मौके पर पहुंच गए। दरोगा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरवारा के पूर्व ग्राम प्रधान अशोक सिंह की सूचना पर लेखपाल रमापति तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने अपनी रिपोर्ट राजस्व अधिकारियों को भेज दी है।
सिरवारा गांव में जंगली सुअर के हमले में हुई रामचंदर की मौत के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिला अस्पताल में भर्ती शरीफपुर गांव निवासी समर बहादुर व शैलेंद्र बाबा को देखने के लिए किसान नेता रिजवान अहमद, मो. रफीक, शाहिद अहमद, हौसला प्रसाद, मो. जावेद, जुनूर अहमद व पिंटू सिंह पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस पर पूर्व प्रधान अशोक सिंह ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए जिला प्रशासन से परिवार को पांच लाख की सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें