फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 29 मोबाइल सेट बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों से चोरी अथवा खोए हुए कीमती मोबाइल सेट को स्वॉट/सर्विलांस टीम ने मिलकर बरामद किया है। करीब तीन लाख रुपये कीमत के बरामद किए गए 29 मोबाइल सेट बुधवार को जिलाधिकारी और एसपी ने उनके स्वामियों को सौंपा। खो चुके मोबाइल सेट होली के पहले पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कहीं न कहीं मोबाइल चोरी अथवा मोबाइल सेट खोने की ऑनलाइन सूचना पुलिस को मिल रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वॉट टीम प्रभारी अजय प्रताप यादव और सर्विलांस सेल के मुख्य आरक्षी पवनेश यादव को जिम्मेदारी सौंपी थी। एसपी का आदेश मिलने के बाद सक्रिय हुई स्वॉट टीम और सर्विलांस सेल ने 29 मोबाइल सेट बरामद कर लिया।
बरामद मोबाइल सेट का उनके स्वामियों द्वारा दिए गए विवरण से मिलान करने के बाद उन्हें एसपी दफ्तर बुलाया गया। बुधवार को डीएम रवीश गुप्ता और एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी कार्यालय पहुंचे 29 लोगों को उनका मोबाइल सेट सौंप दिया। मोबाइल सेट पाकर लोगों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें