फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धारदार हथियार से हमले में प्रधान प्रतिनिधि व भाई जख्मी

Thu, 30 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कोतवाली नगर के महेड़वा, पलहीपुर गांव में चारपाई पर घायल पड़े सुमंत यादव। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे कोतवाली नगर क्षेत्र के महेड़वा, पलहीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह खड़ंजा निर्माण के दौरान चुनावी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचे विपक्षियों ने प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार यादव और उनके छोटे भाई सुमंत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रधान प्रतिनिधि के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रमेश कुमार यादव को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महेड़वा, पलहीपुर निवासी एवं प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार यादव ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी चुनावी रंजिश चली आ रही है। सुबह आठ बजे वह गांव में खड़ंजा निर्माण कार्य करा रहे थे। विपक्षी पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। उन्होंने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पहुंचे लोगों ने हमला बोल दिया। निर्माण स्थल पर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। दो दिन पहले भी कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों से तहरीर मांगी गई है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

भूमि विवाद में सगे भाइयों में मारपीट, तीन जख्मी

चांदा। आनापुर नारायणगंज गांव में बृहस्पतिवार दोपहर भूमि विवाद में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। निवासी मेहंदी हसन के मुताबिक वह अपने घर के बाहर पेड़ से जानवर बांध रहे थे। इसी बात से नाराज उनके छोटे भाई शमीम ने कहासुनी शुरू कर दी। मना करने पर शमीम ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव करने पहुंचे मेहंदी हसन के पुत्र सिराज भी घायल हो गए। दूसरे पक्ष के शमीम को भी चोट लगी है। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने सिराज व शमीम को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चांदा थाने प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें