फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अस्पतालों से चुराते थे बाइक, सरगना समेत पांच पकड़े गए

Sun, 10 Nov 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अस्पतालों और भीड़भाड़ वाली जगहों से बाइक चुराने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को ठाकुरगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की दस बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपियों ने डेढ़ माह पहले गाजीपुर में टीएसआई की बाइक चुराई थी। आरोपी पकड़ में न आएं इसलिए नंबर प्लेट बदल लेते थे।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी ओमवीर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बीकेटी के बरगदी का निवासी कुलदीप गौतम उर्फ केडी, दिनकरपुर झलऊआ का जितेंद्र गौतम, सत्यम यादव, सतीश मौर्य और मड़ियांव निवासी जतिन गुप्ता है। कुलदीप गिरोह का सरगना है, जो पहले भी चोरी में जेल जा चुका है। इसके खिलाफ विभिन्न जिलों में छह मुकदमे दर्ज है। बीकेटी थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है, जबकि जतिन मूलरूप से सुल्तानपुर के सुबिहां का रहने वाला है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी किसी को बाइक बेचने जा रहे थे। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें