फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ई-पाॅस मशीन खराब होने से यूरिया का वितरण ठप

Wed, 26 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वलीपुर। विकासखंड बल्दीराय की सघन सहकारी समिति बघौना में ई-पाॅस मशीन खराब होने से यूरिया खाद का वितरण ठप है। खाद नहीं मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बीच धान, चरी, मक्का और गन्ने की फसलों में यूरिया की आवश्यकता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बघौना निवासी किसान परवेज अहमद ने बताया कि वह कई दिनों से समिति का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि समय से धान की फसल में यूरिया नहीं डाली गई तो फसल प्रभावित हो सकती है। समिति के सचिव ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि गोदाम में करीब साढ़े चार सौ बोरी यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है। 22 अगस्त से ई-पॉस मशीन काम नहीं कर रही है। इसकी शिकायत इफ्को सेंटर के अधिकारियों से की गई है। उन्होंने बताया कि मशीन ठीक होते ही यूरिया का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें