फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सबमर्सिबल में उतरे करंट से पति की मौत, पत्नी झुलसी

Wed, 26 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। मधुपुरी, खानपुर निवासी उदय भान तिवारी (60) की मंगलवार सुबह सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पत्नी मंजू तिवारी (58) करंट लगने से झुलस गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपी कमैचा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक उदय भान तिवारी मंगलवार सुबह 6:30 बजे स्नान करने के बाद पानी भरने के लिए घर में लगे सबमर्सिबल पंप के पास गए थे। पानी भरते समय सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से झुलसकर गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए पत्नी मंजू तिवारी पहुंची। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आने से झुलस गईं।

परिजनों ने दोनों को सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उदय भान तिवारी को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


उदय भान खेती करते थे। उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उनके दो बेटे नीरज, धीरज व बेटी प्रतिमा हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे नोएडा में रहते हैं। जानकारी मिलते ही दोनों घर के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि पुत्रों के पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें