फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: यूपी बोर्ड के टॉपर देंगे सफलता के मंत्र

Thu, 22 May 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मन में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए यूपी बोर्ड के मेधावियों की मदद ली जाएगी। नया सवेरा कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल और इंटर मीडिएट परीक्षा में टॉपर रहे मेधावियों को सप्ताह में दो दिन आमंत्रित किया जाएगा। ये टॉपर विद्यार्थी परीक्षा की अच्छी तैयारी करने के टिप्स देंगे, साथ ही सफलता के मंत्र बताएंगे।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से 331 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें 25 राजकीय, 58 अशासकीय व 248 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। यहां के विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से शिक्षित कर उन्हें परीक्षा में मेधावी के रूप में प्रतिभाग कराने की योजना बनाई गई है।
शैक्षिक सत्र 2024-25 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर को रोल मॉडल बनाया जाएगा। मेधावियों को प्रधानाचार्य अपने कॉलेज में सप्ताह में कम से कम दो दिन आमंत्रित करेंगे। कॉलेज में प्रार्थना सभा के दौरान टॉपर अन्य विद्यार्थियों को अपनी सफलता के मूलमंत्र की जानकारी देते हुए बोर्ड परीक्षा तैयारी की टिप्स देंगे। विद्यार्थियों के सवालों का भी जवाब देंगे और बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित भी करेंगे।
विज्ञापन


गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए प्रयास
माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रार्थना सभा में भविष्य निर्माण और परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के तरीके बताने के लिए टॉपर्स को विद्यालयों में आमंत्रित किया जाएगा। इस संबंध में प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


रविशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें