फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मॉनिटरिंग से नहीं गल रही नकलचियों की दाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार नकलचियों की दाल नहीं गल रही है। पूरी व्यवस्था को कंट्रोल रूम में केंद्रित करके ऑनलाइन निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जा रही है। ऑनलाइन निरीक्षण में जहां भी गड़बड़ी दिखाई पड़ती है तुरंत केंद्र व्यवस्थापकों को कॉल करके व्यवस्था दरुस्त करने का निर्देश दिया जाता है। यही कारण है कि पहले तीन दिनों की बोर्ड परीक्षा में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

जिले के 105 परीक्षा केंद्रों पर कुल 80,784 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। जहां एक ओर प्रशासन ने जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है, वहीं जीआईसी के कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि कंट्रोल रूम में जिला बचत अधिकारी संतोष सिंह बतौर नोडल अधिकारी कार्यरत हैं।
प्रत्येक कंप्यूटर पर विशेषज्ञ शिक्षकों/ शिक्षणेत्तर कर्मियों की तैनाती की गई है। समय-समय पर परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष को चेक किया जा रहा है। किसी भी आशंका पर अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया जा रहा है। कंट्रोल रूम से परीक्षा शुरू होने से लेकर खत्म होने तक पूरी नजर रखी जा रही है। कहीं पर भी गड़बड़ी की आशंका पर वॉयस रिकॉर्डिंग तेज कर वहां की गतिविधियों को सुना जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान ऑनलाइन निरीक्षण में पीपी इंटर कॉलेज वलीपुर के एक कक्ष में कुछ बच्चे इधर-उधर टहल रहे थे। दरअसल परीक्षा समाप्त होने में करीब 15 मिनट बाकी था। तब कक्ष में बच्चों की हलचल हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम किशोर तिवारी ने केंद्र व्यवस्थापक अशोक तिवारी को फोन कर तुरंत व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया।
वहीं, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी के एक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा काम नहीं करने पर केंद्र व्यवस्थापक ओम प्रकाश सिंह से तुरंत कैमरा ठीक कराने का निर्देश दिया। ऑनलाइन व्यवस्था से जरा सी भी गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों के फोन आने से केंद्र व्यवस्थापकों में भी हड़कंप मचा है।
सेमरी के पंडित राजाराम तिवारी इंटर कॉलेज में प्रबंधक पति की ड्यूटी लगाने पर वहां के केंद्र व्यवस्थापक दिनेश चंद्र पांडेय को जिला विद्यालय निरीक्षक ने हटा दिया है। उनके स्थान पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सूर्यभान को केंद्र व्यवस्थापक का दायित्व दिया गया है।
दिनेश चंद्र पांडेय को परीक्षा केंद्र पर सह केंद्र व्यवस्थापक के रूप में काम करने और नवनियुक्त केंद्र व्यवस्थापक का सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक राजनारायण उपाध्याय विद्यालय की प्रबंधक के पति हैं। शासनादेश के मुताबिक परीक्षा के दौरान प्रबंधक या उनके प्रतिनिधि का हस्तक्षेप नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें