फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि के दीक्षांत समारोह में केएनआईपीएसएस की छह छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान की छह छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेगा। अलग-अलग कक्षाओं में अध्ययनरत इन छात्राओं ने विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल किया है। छात्राओं की सफलता से उनका परिवार ही नहीं बल्कि संस्थान भी गदगद है।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 26 वां दीक्षांत समारोह 20 दिसंबर को विवि परिसर में होगा। समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शामिल होंगी। समारोह में कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान की छह छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
बीएससी कृषि में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर अनन्या सिंह, बीए एलएलबी में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर रुपाली सिंह, एमएससी वनस्पति विज्ञान में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सपना मिश्रा, एमएससी सूक्ष्म विज्ञान में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सुष्मिता प्रभाकर, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर जोहा खान तथा एमएससी चाइल्ड डवलपमेंट में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली पूनम वर्मा को गोल्ड मेडल मिलेगा।
विज्ञापन

विवि की ओर से गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं की सूची जारी की गई है। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के परीक्षा प्रभारी आंजनेय सिंह ने बताया कि संबंधित छात्राओं को दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए सूचना भेज दी गई है।
बेटियों ने बढ़ाया मान
कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अवध विवि ने छह गोल्ड मेडल हासिल कर बेटियों ने संस्थान का मान बढ़ाया है। छात्रों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह ने कहा कि हर दीक्षांत समारोह में केएनआईपीएसएस के बच्चों को गोल्ड मेडल हासिल होता है। यह गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें