फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत के बजाय मुसीबत बने रेलवे के अंडरपास

विज्ञापन
लंभुआ अंडरपास : जलभराव के बीच से गुजरते लोग - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल पथ पर आवाजाही की सुविधा के लिए बनाए गए अंडरपास लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं। कई अंडरपास में पानी भरा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को जाने-आने में काफी दिक्कत होती है। शिकायत के बाद जल निकासी के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था से कुछ समय के लिए राहत मिल जाती है लेकिन बाद में फिर वही हाल हो जाता है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर समपार फाटकों को बंद करके कई स्थानों पर आवाजाही की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंडरपास का निर्माण कराया गया था। कुड़वार क्षेत्र के दाउदपुर-बैदौलिया संपर्क मार्ग पर बने अंडरपास नंबर-91 पर हुए जलभराव होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के निजाम खान, राज बहादुर यादव, मेजर पाल, शिवलाल, एजाज खान, अमर बहादुर, रंजीत आदि ने बताया कि जलभराव की शिकायत पर पंपिंग सेट लगाकर कुछ समय के लिए पानी निकाल दिया जाता है। बाद में वही समस्या फिर खड़ी हो जाती है।
यही हाल बेदूपारा अंडरपास का है। बेदूपारा गांव में अंडरपास संख्या-57 में भी पानी भरा है। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार से इसकी शिकायत की थी। सांसद प्रतिनिधि ने रेलवे के अधिकारियों से बात की तो गत शनिवार को उत्तर रेलवे के अभियंता ने बेदूपारा अंडरपास का जायजा लिया। पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाया गया लेकिन फिर से वहां पानी भर गया है। आसपास के सैकड़ों लोगों को फिर परेशानी हो रही है। रेलवे अंडरपास के अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि अंडरपास में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए अभी पंपिंग सेट लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही इसका स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें