फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: एसयूवी की चपेट में आए बाइक सवार, मामा-भांजे की मौत

Sat, 07 Feb 2026 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कालीगंज अंडरपास के पास भीषण हादसा हो गया। यहां एसयूवी की चपेट में आकर बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर कालीगंज अंडरपास के पास शनिवार अपराह्न 3.00 बजे बाइक सवार एसयूवी की चपेट में आ गए। हादसे में मामा अमित और भांजे रघुवीर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


जयसिंहपुर के देवपरापार निवासी अमित (22) अपने भांजे रघुवीर (20) निवासी इटकौली, गोसाईगंज के साथ बाइक से गोशैसिंहपुर बाजार गए थे। अपराह्न करीब 3.00 बजे दोनों बाजार से घर लौट रहे थे। बाइक अमित चला रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक मार्ग स्थित कालीगंज अंडरपास के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही एसयूवी (फॉर्च्यूनर) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक मौके से वाहन सहित भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को विरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी और कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाइक को कब्जे में लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। अमित और रघुवीर दोनों ही मजदूरी करके अपने परिवारों का भरण-पोषण करते थे। अमित चार भाई-बहनों में छोटे थे, जबकि रघुवीर तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे। रघुवीर पर परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी।

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय एसयूवी की नंबर प्लेट गिर गई थी। पुलिस इस नंबर प्लेट के आधार पर वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटना करके भागने वाले चालक का पता लगाया जा रहा है, परिजनों की ओर से तहरीर मिलेगी तो एफआईआर भी दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें