फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हल्की बूंदाबांदी, धूप-छांव के बीच उमस ने किया परेशान

Sat, 21 Jun 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कई दिनों से लगातार गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। शुक्रवार को दिन की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई। दोपहर में धूप-छांव के साथ उमस बरकरार रही। शाम को आसमान में बादल छाने से हल्की राहत मिली। भदैंया क्षेत्र में किसान अपने निजी साधन से अगेती धान की रोपाई कराना शुरू कर दिए हैं। इधर, मौसम विभाग ने सात दिनों तक लगातार भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बूंदाबांदी हुई। हालांकि कुछ इलाकों में ही हल्की बूंदाबांदी ही हुई। बूंदाबांदी होने से उमस और बढ़ गई। लोग पसीने से तरबतर रहे। उधर, धान की नर्सरी तैयार करने वाले किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसान रामपाल सिंह, रामनायक वर्मा, अनिल कुमार तिवारी और रामजीत यादव ने बताया कि धान की रोपाई के लिए खेत की जोताई की गई है। बारिश होने का इंतजार है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.0 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 6.4 किमी/घंटा रही। आगामी सात दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें