फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक घायल

Tue, 04 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के कुड़वार-हलियापुर मार्ग पर चककारी भीट गांव के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें बल्दीराय सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चककारी भीट गांव के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार अयोध्या जिले के सखायतपुर निवासी जोगेंद्र वर्मा (41) की मौके पर मौत हो गई। दुुर्घटना में जोगेंद्र की बाइक पर सवार बल्दीराय थाना क्षेत्र के निसासिन गांव निवासी संतराम (40) व दूसरी बाइक पर सवार हलियापुुर थाना क्षेत्र के जरईकला निवासी दीपक (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बल्दीराय ले जाया गया। जहां दीपक की मौत हो गई। वहां से संतराम को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
जोगेंद्र वह बल्दीराय थाना क्षेत्र के निसासिन गांव में एक शादी समारोह में आए थे। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोटों के कारण जोगेंद्र वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें