सुल्तानपुर। वित्तीय अनियमितता के मामले में ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई के बाद दो ग्राम विकास अधिकारियों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। करीब 90 हजार रुपये की अनियमितता में बराबर के आरोपी पाए गए वीडीओ सुनील कुमार को डीडीओ ने आरोप पत्र जारी करते हुए धनपतगंज स्थानांतरित कर दिया है।
कूरेभार के चांदपुर सैदोपट्टी में करीब 28 लाख रुपये की अनियमितता में आरोपी मिले ग्राम विकास अधिकारी लालचंद कोटार्य को आरोप पत्र जारी कर दिया है। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि आरोप पत्र का सही जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।