फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख के जेवरात बरामद, दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर में ताबड़तोड़ हो रही चोरियों का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। जिले में डेरा लगाकर रह रहे शातिर चोर गांव-गांव घूमकर बच्चों का खिलौना बेचते और मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात और तीन हजार नौ सौ रुपये नकद के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र के बरौसा चौराहे के पास 18 दिसंबर, परसौहा गांव में 13 जनवरी के साथ ही चोरमा गांव में 18 जनवरी को चोरी की तीन बड़ी घटनाएं हुई थीं। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने स्वाट प्रभारी अजय यादव और जयसिंहपुर कोतवाल बेंचू सिंह यादव को घटनाओं के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी थी। पुलिस ने अहिमाने बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उनकी पहचान महंत खरवार निवासी त्रिपुरा कॉलोनी थाना बिहिया जनपद भोजपुर और सावन खरवार निवासी शांतिनगर, जिला बक्सर, बिहार के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से चोरी किए गए करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात और तीन हजार नौ सौ रुपये नकद बरामद किए गए है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुल्तानपुर शहर के करीब रेलवे लाइन के किनारे अहिमाने में डेरा डाल कर रह रहे हैं। ढाई महीने पहले यहां आए थे। वे दिन में घूम-घूमकर खिलौने बेचते समय मकानों, दुकानों को चिह्नित कर लेते हैं। रात को चोरी की घटना को अंजाम देते थे। एसपी ने बताया कि आरोपी जहां पर डेरा लगाकर रहते हैं, वहां आस-पास चोरी नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें