फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की होगी जियो टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। अब इन विद्यालयों की जियो टैगिंग कराई जाएगी। जियो टैगिंग का काम स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य, अकादमिक रिसोर्ट पर्सन व शिक्षक संकुल के माध्यम से कराया जाएगा। जियो टैगिंग कराने के पूर्व इन सभी को डायट में ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालय आप गूगल सर्च पर नजर आएंगे। परिषदीय विद्यालयों की जियो टैगिंग का काम 15 मार्च तक पूर्ण करा लिए जाने का निर्देश राज्य परियोजना निदेशक ने दिया है। इसके लिए स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों, अकादमिक रिसोर्स पर्सन व शिक्षक संकुल के कुल 78 लोगों को लगाया गया है।
सर्वे करने के पहले इन सभी को एक दिवसीय ट्रेनिंग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद यह सभी सर्वेकर्ता अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में जाकर एंड्रॉयड फोन से एप इंस्टॉल कर उसे क्रियाशील करते हुए प्रयोग में लाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए दीवान सिंह यादव ने सभी एसआरजी सदस्यों, एआरपी व शिक्षक संकुल के सदस्यों को निर्देश जारी कर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का निर्देश दिया है। प्रशिक्षण में तीन एसआरजी, 66 एआरपी व नौ शिक्षक संकुल सदस्यों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें