फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीन घंटे बंद रहे दो उपकेंद्र, पानी के लिए तरसे 35 हजार लोग

Wed, 18 Jun 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। भीषण गर्मी में चरमराई विद्युत व्यवस्था दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे 220 केवीए पारेषण उपकेंद्र पयागीपुर से पकड़ी और धम्मौर उपकेंद्रों को जाने वाली हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट आ गया। जिससे दोनों उपकेंद्रों का संचालन ठप हो गया।
विज्ञापन

उपकेंद्र बंद होने से भाईं, बालमपुर, उतुरी, प्रतापगंज, बिसानी, उगईपुर, बीसापुर, कतकौली, बहरौली, देहली मुबारकपुर, धम्मौर, बिकना, हारीपुर व पलिया सहित 20 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब 35 हजार लोग बिजली-पानी के लिए परेशान रहे।
अवर अभियंता प्रकाश यादव ने बताया कि अहिमाने गांव के पास हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर दगने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। क्षतिग्रस्त इंसुलेटर को बदलकर पूर्वाह्न 11.20 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें