फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मवेशियों के अवशेष मिलने के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। द्वारिकागंज रेलवे स्टेशन के पास बाग में संरक्षित मवेशियों के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम द्वारिकागंज रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित बाग में संरक्षित मवेशियों के अवशेष मिले थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरीदीपुर निवासी अकील और फरीद की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार भोर में तियरी भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उन्हें जेल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें