फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पैदल चाल प्रतियोगिता में अतुल और रूबी ने मारी बाजी

Sat, 03 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग के लिए ओपन पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के लिए पांच किमी और बालिका वर्ग के लिए तीन किमी की दौड़ आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद और विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल ने किया। क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के समापन के बाद विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान बालक वर्ग की पांच किमी की दौड़ में अतुल कुमार पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनू साहू द्वितीय और गणेश मोदनवाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ में रूबी बौद्ध ने पहला स्थान हासिल किया। दिव्यांशी पांडेय और कशिश प्रिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि काजल निषाद तृतीय रहीं। क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने सभी निर्णायकों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें