फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जब्त की गई दो क्विंटल से अधिक पॉलिथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के मुरारीदास की गली में मंगलवार को जिला प्रशासन ने पॉलिथीन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में तीन दुकानों पर करीब दो क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलिथीन व प्लास्टिक के उत्पाद मिले।
विज्ञापन

इसमें प्लास्टिक के गिलास, थर्माकोल की थालियां, कप समेत अन्य कई सामान शामिल थे। छापेमारी के दौरान नगर पालिका की ओर से गए वाहनों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उत्पादों को भरा गया।
तीन दुकानदारों पर तीन लाख व एक दुकानदार पर 20 हजार का जुुर्माना किया गया। चेकिंग अभियान से आस-पास के क्षेत्र के अन्य व्यवसायियों में भी हड़कंप मचा रहा। अभियान का नेतृत्व एडीएम वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम सदर, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार, स्वच्छता मिशन की प्रबंधक साधना सिंह समेत बड़ी संख्या में नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें