फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में एसटीएफ लखनऊ ने छह डकैतों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा व्यवसायी के दुकान पर डकैती करने जा रहे बदमाशों से एसटीएफ लखनऊ की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की गोली का जवाब देते हुए एसटीएफ टीम ने छह डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। डकैतों के पास से असलहा, कारतूस के साथ ही नशीली दवा बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक बृजेश शर्मा को सोमवार की शाम को सूचना मिली कि अंतर प्रांतीय डकैतों का एक गिरोह सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली के सूरापुर बाजार में एक सराफा व्यवसायी की दुकान पर डकैती की योजना बनाई है और रात में ही दुकान पर डाका डालेंगे।
सूचना मिलते ही निरीक्षक बृजेश शर्मा ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक बृजेश शर्मा, उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह टीम के साथ कादीपुर पहुंच गए। सर्विलांस की मदद से डकैतों की लोकेशन मुझहना के पास मिली।
विज्ञापन

टीम ने मुझहना गांव के पास घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान दो बाइकों पर सवार छह लोग आते दिखे तो उन्हें टीम ने रोका। टीम े रोकते ही बदमाशों ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग का जवाब देते हुए एसटीएफ ने छह डकैतों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान डकैतों की पहचान अजय कुमार सिंह निवासी सरैया दादरा अमेठी, प्रियांशु निवासी कमरपुर लंभुआ, नंद कुमार निवासी सराय आलम सिंदुरवा, शामली जिले का रहने वाला गोविंद और बागपत जिले के कनौली थाना क्षेत्र का रहने वाला संदीप और गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर निवासी विपिन के रूप में की गई ।
डकैतों को टीम ने कादीपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल कादीपुर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी शातिर डकैत हैं और सूरापुर में एक सराफा व्यवसायी की दुकान पर डकैती डालने जा रहे थे।
पुलिस ने डकैतों के पास से दो बाइक जिसमें से एक बाइक चोरी की थी। चार तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, दो खोखा एवं 48 नशे की गोलियां बरामद की हैं। अपराधियों ने बाइक की चोरी अमेठी जनपद के वारिस गंज बाजार से की थी। पुलिस ने एसटीएफ निरीक्षक बृजेश सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें