फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने दो जूनियर विद्यालयों को उच्चीकृत कर दिया माध्यमिक विद्यालय का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्र सरकार ने जिले के दो जूनियर विद्यालयों को उच्चीकृत करते हुए माध्यमिक विद्यालय का दर्जा देने की स्वीकृति दे दी है। अगले शिक्षा सत्र से दोनों विद्यालयों में कक्षाएं चलेंगी। इस बीच कक्षाएं बढ़ाने का कार्य कराया जाएगा। प्रदेश के शिक्षा विभाग को पत्र भेजते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। दोनों विद्यालयों के उच्चीकृत होने से आसपास के गांवों के छात्रों को नजदीक ही हाईस्कूल की शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन

केंद्र के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने चालू शिक्षा सत्र में बेसिक शिक्षा के विद्यालयों को उच्चीकृत करने का प्रस्ताव प्रदेश की सरकार से मांगा था। पत्र पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऊंचगांव राघवेंद्र द्विवेदी की पैरवी पर कुड़वार के ऊंचगांव जूनियर विद्यालय व लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के अमरूपुर जूनियर विद्यालय को उच्चीकृत करने का प्रस्ताव लंभुआ भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने शिक्षा विभाग को दिया था।
विधायक की पैरवी पर प्रदेश के शिक्षा विभाग ने दोनों विद्यालयों को उच्चीकृत करने की संस्तुति करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। विधायक के मुताबिक शासन के प्रस्ताव पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मिलकर दोनों विद्यालयों को उच्चीकृत कर माध्यमिक विद्यालय का दर्जा देने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन

विधायक की पैरवी पर केंद्रीय मंत्री ने दोनों विद्यालयों को उच्चीकृत करके माध्यमिक विद्यालय का दर्जा देने की स्वीकृति दे दी है। इसका पत्र शासन को भेज दिया है। बताया कि सर्व शिक्षा अभियान से धनराशि खर्च करके दोनों विद्यालयों को उच्चीकृत किया जाएगा। कक्षाएं बढ़ने पर अगले सत्र से दोनों विद्यालयों में कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें