फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोिले में 39 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को देर रात आई रिपोर्ट में 39 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। 39 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 2900 के पार पहुंच गई है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को देर रात आई रिपोर्ट में 39 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में चार की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विभिन्न जगहों से पोर्टल पर सात मरीज अंकित किए गए हैं। जिले में कराए गए 1261 लोगों के एंटीजन टेस्ट में 31 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अन्य जनपदों की ट्रूनेट जांच में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया हैं। रोजाना मिल रहे कोरोना मरीजों से जिले में संक्रमितों की संख्या 2900 के पार पहुंच गई है। संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को कोविड केयर सेंटर व अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि घर पर आइसोलेट व कोविड केयर सेंटर में भर्ती 31 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष मरीजों का इलाज चल रहा है। कुछ मरीजों के गंभीर होने पर उन्हें एल-टू व एल-थ्री हॉस्पिटल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें