फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आग से दो घर जले, आठ मवेशियों की मौत

Thu, 26 Mar 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय के निरासिन गांव में आग लगने से जला घर। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
वलीपुर। बल्दीराय के निसासिन गांव में बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से मुंतजीम अहमद और मुतीन अहमद के कच्चे घर जलकर राख हो गए। घटना में मुंतजीम अहमद की सात बकरियों व एक बछिया की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, करीब दोपहर दो बजे मुतीन अहमद के घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से मुंतजीम अहमद का भी घर जलने लगा। आग की चपेट में आने से मुंतजीम अहमद की सात बकरियाें व एक बछिया की झुलसकर मौत हो गई। घटना में उनकी एक बाइक, तीन साइकिल व अन्य सामान जल गया।
ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आग बुझाने में कुछ ग्रामीण आंशिक रूप से झुलस गए। नायब तहसीलदार बल्दीराय गुलाब सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन राजस्व टीम से कराया जा रहा है। पशुधन प्रसार अधिकारी बल्दीराय सुशील कुमार ने मृत मवेशियों पंचनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें