फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कूरेभार में दो घंटे जाम थमी वाहनों की रफ्तार

Fri, 13 Mar 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के कूरेभार कस्बे में वाहनों की लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
कूरेभार। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित कूरेभार कस्बे में बृहस्पतिवार दोपहर एक बार फिर भीषण जाम लग गया। कस्बा क्षेत्र में अचानक बढ़े यातायात के दबाव और संकरी सड़कों के कारण बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। जिससे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कूरेभार कस्बे में जाम लगना शुरू हुआ। जाम धीरे-धीरे मुख्य बाजार से होते हुए हाईवे तक फैल गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में बस, ट्रक, एंबुलेंस, स्कूल वाहन और निजी कारें सभी शामिल थीं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कूरेभार पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास शुरू किया।
पुलिसकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे में जाम की समस्या नासूर बन गई है। थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि सहालग की वजह से वाहनों का दबाव बढ़ा है। जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें