फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कुर्ता-पायजामा की बढ़ी मांग, बाजारों में छाई रौनक

Fri, 13 Mar 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के शाहगंज चौराहे पर ईद के लिए कुर्ता-पायजामा का कपड़ा खरीदते लोग। संवाद - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ईद का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कुर्ता-पायजामा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लोग नए कुर्ता-पायजामा के कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी ईद से पहले पुरुषों में पारंपरिक परिधान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों में रेडीमेड और कपड़े की दुकानों पर कुर्ता-पायजामा के कई नए डिजाइन उपलब्ध हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए इस बार कॉटन के कुर्ता-पायजामा की मांग सबसे ज्यादा है। नमाज के समय पहनने के लिए लोग हल्के और सादे कुर्ते को प्राथमिकता दे रहे हैं।
कपड़ा व्यापारी अमित त्रिपाठी ने बताया कि अरमानी और कॉटन के कुर्ता-पायजामा का कपड़ा लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अरमानी का कुर्ता-पायजामा का कपड़ा 200 से 1000 रुपये मीटर और कॉटन का 190 से 800 रुपये मीटर है। इसके अलावा कुर्ता-पैंट का कपड़ा 1100 रुपये मीटर और लीनेन का कुर्ता-पायजामा का कपड़ा 1000 से 3000 रुपये मीटर बिक रहा है। बताया कि ईद के चलते कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। पिछले एक सप्ताह से 25-30 लोग रोजाना दुकान पर पहुंच रहे हैं। दुकान पर सिलाई की भी सुविधा है।
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी सलीम ने बताया कि युवाओं में पठानी कुर्ता-पायजामा और कढ़ाई वाले कुर्तों का चलन बढ़ा है। इसके अलावा सादे सफेद और क्रीम रंग के कुर्ते भी लोग खूब खरीद रहे हैं। ग्राहकों को पसंद के कई विकल्प मिल रहे हैं।
दुकानदार अभिषेक ने बताया कि उनके यहां रेडीमेड कुर्ता-पायजामा 500 से लेकर 1800 रुपये तक उपलब्ध है। युवा वर्ग फैशनेबल डिजाइन वाले कुर्ते पसंद कर रहे हैं, जबकि बुजुर्ग और नमाज के लिए जाने वाले लोग साधारण व आरामदायक कुर्ता-पायजामा ही खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें