फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर दो घंटे तक लगा जाम

Thu, 26 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गोराबारिक के पास जाम में फंसे वाहन। -संवाद
विज्ञापन
दूबेपुर। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर गोराबारिक में बुधवार दोपहर भीषण जाम लग गया। अमहट चौराहे से पयागीपुर ओवरब्रिज तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूलों की बसें और एंबुलेंस भी इस जाम में फंसीं रहीं। स्थानीय पुलिस कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। दोपहर करीब तीन बजे यातायात बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

सहालग के चलते लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे अमहट चौराहे पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया। थोड़ी ही देर में फोरलेन की दक्षिणी लेन पर वाहनों की कतारें लगने लगीं। जाम लगने से नवीन सब्जी मंडी परिसर के सामने स्थित यू-टर्न कट भी बाधित हो गया। इस दौरान फोरलेन की उत्तरी लेन पर जाने वाले वाहन भी सड़क पर खड़े हो गए। कुछ वाहन उल्टी लेन में चलने लगे, जिसके कारण आवागमन प्रभावित हुआ।
अमहट चौराहे से पयागीपुर तक करीब दो किलोमीटर की दूरी में जाम लगा था। अमहट पुलिस चौकी के सिपाहियों ने यातायात बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत की। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सहालग में वाहनों के आवागमन की संख्या बढ़ी है। जाम की समस्या के निस्तारण के लिए हाईवे पर पुलिस पिकेट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें